Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

इमरान खान का शॉकिंग खुलासाः ‘हां, मैं एक प्लेबॉय था

लाहौर| पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि वह एक प्ले ब्वाय हैं। पिछले साल अविश्वास प्रस्ताव के जरिए उन्हें संवैधानिक पद से हटाने से पहले आखिरी मुलाकात के में सेवानिवृत्त सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने उन्हें प्ले ब्वाय कहा था।

अपने लाहौर स्थित आवास पर मीडियाकर्मियों से बातचीत में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ(PTI) के अध्यक्ष इमरान खान ने कथित रूप से उनसे जुड़े डर्टी ऑडियोज के बारे में बात की।

मैंने कभी दावा नहीं किया मैं प्लेबॉय नहीं था
इमरान खान ने कहा-“अगस्त 2022 में जनरल बाजवा से एक मुलाकात में उन्होंने मुझसे कहा था कि उनके पास मेरी पार्टी के लोगों के ऑडियो और वीडियो हैं। उन्होंने मुझे यह भी याद दिलाया कि मैं एक प्लेब्वॉय था।”

खान ने कहा-“मैंने कहा कि मैं अतीत में (एक प्लेबॉय) था और मैंने कभी दावा नहीं किया कि मैं एक फरिश्ता हूं। मुझे पता चला कि वह सावधानी से दोहरा खेल खेल रहे थे और शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री बना रहे थे। बाजवा ने मेरी पीठ में छुरा घोंपा।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments