Home एयर इंडिया Air India की फ्लाइट में पेशाब की धार…

Air India की फ्लाइट में पेशाब की धार…

0
Air India की फ्लाइट में पेशाब की धार…

नई दिल्ली | न्यूयॉर्क से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में एक हैरान कर देने वाला मामाला सामने आया है। एक बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ बिजनेस क्लास में सफर करने वाले शख्स ने गंदी हरकत की है। महिला के मुताबिक शख्स ने कपड़े उतार दिए और उसके ऊपर पेशाब कर दिया। वह एयर इंडिया के विमान में सफर कर रही थी। इसके बाद महिला ने केबल क्रू को अलर्ट किया, लेकिन उन्होंने भी उस यात्री पर कोई कार्रवाई नहीं की। दिल्ली में फ्लाइट लैंड होने के बाद वह आराम से चला गया।

जब महला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन को एन चंद्रशेखर को पत्र लिखकर इस बात की शिकायत की तो एयर इंडिया ने मामले की जांच शुरू की। महिला ने कहा कि आरोपी के पेशाब करने की वजह से उसके कपड़े, मोजे, जूते और बेग भीग गए। उन्होंने पत्र में कहा, इस संवेदनशील मामले को हैंडल करने में क्रू मेंबर विफल रहे। वे इसे गंभीरता से नहीं ले रहे थे। लंबे समय के बाद क्रू मुझे ही सलाह दे रहा था।