Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

हरियाणा के खेल मंत्री पर आराेप लगाने वाली बाेली, 1 माह, 1 करोड़ का आया आफर

चंडीगढ़ | महिला जूनियर एथलैटिक्स कोच ने कुछ दिन पहले हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न और बंधक बनाने का आरोप लगाया, जिसके बाद संदीप सिंह ने खेल विभाग को छोड़ दिया था। इसी बीच मामले की जांच में जुटी चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी टीम संदीप सिंह पर छेड़छाड़ के आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच से 8 घंटे तक पूछताछ की और मोबाइल फोन जब्त किया।

एसआईटी टीम के सामने पूछताछ में शिकायतकर्ता महिला कोच ने कहा कि जब तक खेल मंत्री संदीप सिंह इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक बात निष्पक्ष रहेगी। चंडीगढ़ पुलिस ने मुझ पर कोई दवाब नहीं बनाया। मेरे पर हरियाणा पुलिस द्वारा दवाब बनाने की कोशिश की जा रही है, चुप रहने के लिए फोन कॉल्स आ रहे हैं कि आप जिस भी देश जाना चाहती हैं जाएं, आपको 1 महीने के 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

वहीं, जूनियर महिला कोच के वकील दीपांशु बंसल ने कहा कि यह सारा मामला चंडीगढ़ का था। चंडीगढ़ पुलिस ने 160 का नोटिस दिया था, जिसके बाद हम पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज करवाने पहुंचे। बीते 8 घन्टों से सवाल-जवाब हुए हैं, जो भी रिकार्ड्स मेरे क्लाइंट के पास थे, वह पुलिस को सौंप दिए गए और फोन भी पुलिस को दे दिया है। हमारी क्लाइंट से चौथी बार पूछताछ हुई। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने संदीप सिंह से ना तो कोई पूछताछ की और ना ही उन्हें अरेस्ट किया गया है।

महिला कोच के वकील ने आगे कहा कि हमने एसआईटी के इंचार्ज से बात की है कि वह संदीप सिंह से पूछताछ करें। हम 2 या 3 दिन का टाइम पुलिस को देंगे, ताकि वह संदीप सिंह को अरेस्ट करे। 164 का बयान आज ही दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा कि संदीप सिंह पर गैर-जमानती धाराएं लगी हैं, फिर भी पुलिस उनको अरेस्ट क्यों नहीं कर रही?

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments