Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

Bharat Jodo Yatra : राहुल की यात्रा में दिखा उनके जैसे दिखने वाला शख्स, पहन रखी है टी-शर्ट, बोला- बिलकुल नहीं लग रही ठंड

Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के माविकला गांव से शुरू हुई। मंगलवार दोपहर उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के बाद भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) निवारा, सरूरपुर और बड़ौत से होकर गुजरेगी और आयलम में दिन के लिए रुकेगी। कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के साथ राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की तरह दिखने वाला फैसल चौधरी नाम का एक शख्स भी चल रहा है। फैसल चौधरी ने ठीक राहुल गांधी की तरह सफ़ेद रंग की एक टी-शर्ट पहनी हुई है। फैसल चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें भी राहुल गांधी की तरह सर्दी नहीं लग रही है।

राहुल अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश रहेंगे और 6 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में फिर से प्रवेश करेगी। जिसके बाद 11 जनवरी से 20 जनवरी तक पंजाब में और 19 जनवरी को एक दिन हिमाचल प्रदेश में होगी।

“राहुल गांधी से प्रभावित हूं, यात्रा का असर पूरे देश में होगा”

मेरठ के रहने वाले मोहम्मद फैसल चौधरी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े हैं। फैसल चौधरी का कहना है कि राहुल गांधी एक ईमानदार नेता हैं और वह इसीलिए उनसे प्रभावित हैं। वह भी राहुल गांधी की तरह कड़ाके की ठंड में यात्रा में शामिल रहेंगे। फैसल चौधरी ने कहा कि हम राहुल गांधी के साथ मिलकर नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलेंगे। राहुल गांधी के लिए हमारी टीम तैयार हैं और वह जो बोलेंगे हम वही करेंगे।

“वरुण गांधी का भी स्वागत है”

मोहम्मद फैसल चौधरी से जब मीडिया रिपोर्टर ने सवाल किया कि अगर आप राहुल गांधी हैं तो वरुण गांधी के यात्रा में शामिल होने के लिए क्या कहेंगे ? इसका जवाब देते हुए फैसल चौधरी ने कहा कि हमारे नेता सबका स्वागत करते हैं, अगर वरुण गांधी भी आना चाहते हैं तो आएं, हम उनका भी स्वागत करते हैं। जो जुड़ना चाहता है हमारे साथ जुड़ सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments