Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

बेलगाम हुई सर्दी : दिल्ली में सीजन की सबसे सर्द सुबह, 48 घंटे तक काेई हल नहीं

नई दिल्ली | फिलहाल सर्दी बेलगाम है इसका आगले 48 घंटाें तक हल काेई हल नहीं एेसा ही साफ संदेश मौसम विभाग की ओर से दिया गया है, इसे देखते हुए विभाग ने रैड अल्ट भी जारी कर दिया है।

भारत इस समय सर्दी की चपेट में है। राजधानी दिल्ली इन दिनों सबसे ज्यादा ठिठुर रही है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह सफदरगंज में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया है, जो कि इस मौसम का सबसे कम है। ठंड से लोगों को हाल बेहाल है। जगह-जगह पर अलाक के सहारे लोग खुद को इस कंपकपाती ठंड से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। आईएमडी ने यह भी कहा है कि अभी स्थिति में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि, आने वाले समय में राहत की उम्मीद जताई गई है। अगले 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ शीतलहर की चपेट में है। चंडीगढ़ का तापमान शिमला से भी कम दर्ज किया गया है। घनी धुंध और कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को पंजाब भर में रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन भर शीतलहर चलने के साथ घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं दिन के समय भी दृश्यता बहुत कम रहेगी। हालांकि शुक्रवार से प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है लेकिन इस दौरान सर्दी का कहर जारी रहेगा। उधर, हरियाणा में भी कड़ाके की सर्दी जारी है। आगामी कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में सर्दी जारी रहेगी।

आईएमडी द्वारा जारी रेड अलर्ट को देखते हुए दिल्ली हवाईअड्डे ने गुरुवार को अपने सभी यात्रियों को अलर्ट कर दिया है। हवाई अड्डे ने कहा कि सभी फ्लाइट अभी पहले की तरह चल रही हैं। लेकिन विजिबिलिटी कम हो रही है। यात्रियों को अपने-अपने उड़ान की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने के लिए कहा गया है। आपको बता दें कि सोमवार और मंगलवार के बीच करीब 100 उड़ानें देरी से चलीं और कुछ को कोहरे के कारण डायवर्ट किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments