Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

J&K: ‘किरायेदार और नौकर बनकर छिपे हैं आंतकी’, मकान मालिकों को अल्टीमेटम

श्रीनगर| आतंकियाें ने बचने का अब नया रास्ता खाेज निकाला है उसी काे ताेड़ने में लगा है प्रशासन। इसी के चलते जम्मू प्रशासन ने मकान मालिकों को निर्देश दिया है कि वे अपने किराएदारों और घरेलू सहायकों का विवरण संबंधित पुलिस थाने में जमा कराएं। यह कदम जम्मू में सामने आई उन कई घटनाओं के बाद आया है जिसमें राष्ट्र-विरोधी तत्वों ने किरायेदारों और घरेलू सहायकों की आड़ में आवासीय क्षेत्रों में छिपने का प्रयास किया।

जम्मू की जिलाधिकारी अवनी लवासा द्वारा मंगलवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि मकान मालिक आदेश जारी होने के तीन दिनों के भीतर विवरण प्रस्तुत करेंगे। जाे काेई भी इसमें लापरवाही बरतेगा उस पर कड़ी कारर्वाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments