Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

पानीपत में पूरा परिवार खत्म, सिलैंडर फटने से 6 लोग जिंदा जले

पानीपत| हरियाण के पानीपत में सुबह दर्दनाक हादसा हाे गया। जानकारी अनुसार यह हादसा सिलैंडर फटने से घटा, जिसमें 4 बच्चों समेत 6 लोग जिंदा जल गए। ये हादसा पानीपत के बिचपड़ी गांव में सुबह 7 बजे हुआ। मरने वालों में दंपत्ति, उनकी दो बेटियां और दो बेटे शामिल हैं।

दरअसल हरियाणा के पानीपत के एक गांव में सुबह सात बजे सिलेडर फट गया जिससे घर में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि परिवार के लोगों को निकलने का मौका नहीं मिला। इस हादसे में पूरा परिवार जल गया और 4 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अब्दुल करीम (50), उसकी पत्नी अफरोजा (46), बड़ी बेटी इशरत खातुन (17), रेशमा (16), अब्दुल शकूर (10) और अफान (7) के रूप में हुई है। हादसे का शिकार हुआ परिवार मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। इस हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments