Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

15 से बार रफ्तार पकड़ेगी ठंड, बारिश भी ढाएगी सितम

नई दिल्ली| देश में ठंड काे लेकर हालात अभी सुधरते िदखाई नहीं दे रहे। ठंड 15 जनवरीसे एक बार फिर से रफ्तार पकड़ेगी वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार बारिश भी सितम ढाएगी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम, 9.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया और दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान के 20 डिग्री सैल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली और उसके पड़ोसी राज्यों में कुछ इलाकों में 15 जनवरी से एक बार फिर शीतलहर चलने के आसार हैं। मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाएं चलने से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे से लोगों को राहत मिली, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घने से बहुत घने कोहरे की परत छाई रही।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments