Home उत्तराखंड हिमाचल में आज भारी बारिश और बर्फबारी के लिए रहें तैयार : 7 जिलों में भारी हिमपात का अलर्ट – मौसम विभाग

हिमाचल में आज भारी बारिश और बर्फबारी के लिए रहें तैयार : 7 जिलों में भारी हिमपात का अलर्ट – मौसम विभाग

0
हिमाचल में आज भारी बारिश और बर्फबारी के लिए रहें तैयार : 7 जिलों में भारी हिमपात का अलर्ट –  मौसम विभाग

हिमाचल | आज से हिमाचल में मौसम करवट बदल रहा है। प्रदेश के 7 जिलों में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा। शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल स्पीति, चंबा, कांगड़ा और मंडी में आज से बर्फबारी का दौर शुरू हो रहा है।

मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रदेश में दस्तक देने के कारण दर्ज किया जा रहा है। यह प्रदेश में 26 जनवरी तक अपना असर दिखाएगा। इस बीच पहाड़ों पर जहां बर्फबारी होगी, वहीं मैदानी क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश की बौछारें गिरेंगी।

बर्फबारी की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की। यह एडवाइजरी सुरक्षा को ध्यान में रखकर जारी की गई है। लोगों को सुबह-शाम ठंड से बचने की सलाह दी गई है। बर्फबारी को देखते हुए लोगों को बिजली-पानी और संचार व्यवस्था की सुविधा की उचित व्यवस्था करने की हिदायत दी गई है। ठंड और बर्फबारी के चलते विजिबिलिटी की कम संभावनाओं को देखते हुए लोगों को गाड़ी चलाते समय जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने शिमला, किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुल्लू, चंबा, मंडी, कांगड़ा जिला प्रशासन को आवश्यक सेवाओं पर पूरी निगरानी रखने को कहा गया है। पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें ऐसे क्षेत्रों में न जाने की सलाह देने को कहा है, जो बर्फबारी के कारण उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

मौसम विभाग की इस भविष्यवाणी से हिमाचल घूमने आए पर्यटकों की बर्फ देखने की हसरत पूरी होती दिख रही है। इससे हिमाचल में पर्यटन कारोबार में भी उछाल आने की उम्मीद है।