Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

दिल्ली : उधारे पैसे 18 हजार नहीं लौटाए तो नाबालिग की गोली मार कर की हत्या, घटना CCTV में कैद

दिल्ली | यहाँ 14 साल के बच्चे की उधार वापस न देने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि नाबालिग उनकी दुकान से कपड़े भी उधार लेता था और पैसे नहीं देता था। जब वह उससे पैसे मांगते थे तो बहाना बनाकर पुलिस से झूठी शिकायत करने की धमकी देता था।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग का शव 22 जनवरी को नाले में मिला है। नाबालिग मंजीत 8 जनवरी से घर से लापता था। 19 जनवरी को उसके माता-पिता ने थाने में शिकायत दर्ज की थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो उन्हें एक शव मिला, जिसकी पुष्टि के लिए नाबालिग के माता-पिता को बुलाया गया तो पता चला कि वह उनके बेटे का शव है।

जांच में पुलिस को चार लोगों पर शक हुआ। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने कबूल लिया कि नाबालिग की हत्या उन्होंने ही की है। आरोपियों में हर्षित, विक्रम, विपिन और पंकज हैं। हर्षित और विक्रम की डी ब्लॉक शाहबाद डेयरी में कपड़े की दुकान है।

एक दिन उन्होंने नाबालिग को दुकान पर बुलाया और पैसे वापस देने के लिए कहा। जब नाबालिग ने पैसे देने से मना किया तो उससे झगड़ा किया। काफी कहा सुनी हुई और नाबालिग को आरोपियों में से एक ने गोली मार दी।

पुलिस ने सभी आरोपी के खिलाफ IPC की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों में तीन लोग और शामिल हैं। चार लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है। तीन लोग फरार हैं। फिलहाल उनकी जांच की जा रही है।

मुंबई के वसई में हमलावरों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था। हमले के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात से इलाके में तनाव फैल गया है। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। CCTV में कुछ संदिग्ध एक आदमी पर तलवार से हमला करते हुए दिख रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments