जालंधर के नकोदर की पुरेवाल कॉलोनी में बेटे ने पिता पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पिता को गंभीर हालत में नकोदर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें लुधियाना रैफर कर दिया गया। घायल बुजुर्ग की पहचान पूरेवाल कॉलोनी निवासी हरजीत सिंह के रूप में हुई है। हमलावर सुरिंदर सिंह उर्फ छिंता मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी इंस्पैक्टर बलजीत सिंह, एएसआई कुलविंदर सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच जांच करते हुए बताया कि लड़के की तलाश जारी है। बुजुर्ग हरजीत सिंह अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं । वह तीनों विदेश में रहते हैं। एक बेटा 2-3 महीने पहले विदेश से आया था। बुजुर्ग की पत्नी अपने रिश्तेदारों के पास गई थी। घर में पिता-पुत्र अकेले थे। वृद्ध पिछले कुछ समय से काफी बीमार चल रहा था। पिता-पुत्र के बीच हुई काहासुनी को लेकर बेटे ने पिता पर हमला कर दिया।