मुकेरियां, 26 अक्तूबर। आए दिन विदेशों में पंजाब के युवाओं की मौत की खबरें सामने आती रहती हैं। किसी का एक्सीडेंट हो जाता है या किसी की हार्ट अटैक से मौत हो जाती है। ताजा मामला सामने आया है कि मुकेरियां हलके के गांव टोटे निवासी 26 वर्षीय पंकज चौधरी पुत्र तरसेम लाल की क्रोएशिया में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पंकज 4 छोटी बहनों का इकलौता भाई था। पंकज के घर के हालात भी बेहद खराब हैं।
पंकज के पिता ने लोगों से कर्ज लेकर उसे विदेश भेजा। युवा बहनों के लिए घर बसाने और घर की खराब स्थिति को सुधारने का सपना लेकर पंकज 2 महीने 15 दिन पहले देश छोड़कर विदेश चले गए, जहां उनकी दिल का दौरो पड़ने से मौत हो गई है।