सिंगापुर, 28 अक्तूबर। सिंगापुर की अदालत ने 2019 में एक छात्रा से बलात्कार के आरोप में 26 वर्षीय भारतीय नागरिक को 16 साल जेल और 12 कोड़े मारने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अपहरण और चोरी के आरोप को ध्यान में रखते हुए यह सजा सुनाई है। सफाईकर्मी चानिया ने विश्वविद्यालय की छात्रा का तब पीछा किया जब वह देर रात बस स्टैंड की ओर जा रही थी और फिर उस पर हमला किया, उसे जंगल में खींच लिया और उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर इतनी गंभीर चोटें और घाव थे कि अस्पताल में मौजूद उसका प्रेमी भी उसे पहचान नहीं सका। यह घटना 4 मई 2019 की है।