Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

होशियारपुर: दुकान के बाहर खड़े पिता-पुत्र को कार ने मारी टक्कर, पिता की हुई दर्दनाक मौत

होशियारपुर, 8 नवंबर| अहिराना खुर्द से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां अपनी दुकान के बाहर खड़े पिता-पुत्र को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग घायल हो गया। घायल को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लोगों ने चालक को पकड़ कर मेहटियाना थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी देते हुए मंजीत सिंह ने बताया कि वह अपने पिता देवी चंद (70) के साथ दुकान के बाहर खड़ा था तभी एक तेज रफ्तार गाड़ी पीबी 07-08 ईएस आई और उसे टक्कर मार दी। जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

ASI संजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, वाहन चालक विनोद कुमार निवासी खेड़ा रोड, फगवाड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments