साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरहिट एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ को लेकर नागा अक्सर चर्चा में रहते हैं. उनका फिल्मी करियर भी काफी शानदार रहा है. आज अभिनेता अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर फैंस उनको शुभकामनाएं दे रहे हैं. वहीं अपने चाहने वालों को भी नागा चैतन्य ने अपने जन्मदिन बेहद खास तोहफा दिया है. दरअसल नागा जल्द ही फिल्म ‘कस्टडी’ (Custody) में नजर आने वाले हैं और इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक रिलीज सामने आया है.
कस्टडी से सामने आया नागा चैतन्य का फर्स्ट लुक
‘कस्टडी’ के पोस्टर में नागा चैतन्य का डैशिंग लुक देखने को मिल रहा है. इस पोस्टर में पुलिस उन्हें चारों तरफ से घेरे दिखाई दे रही है. ‘कस्टडी’ के पोस्टर को फिल्म के निर्देशक वेंकेट प्रभु ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है. निर्देशक ने पोस्टर शेयर करने के साथ लिखा है, ‘आओ वो बदलाव बनें जो हम दुनिया में देखना चाहते हैं! हैप्पी बर्थडे भाई @chay_akkineni, चलो शिकार शुरू करें!’
बर्थडे पर नागा चैतन्य ने दिया फैंस को तोहफा
नागा चैतन्य के फैंस भी उनका ये पोस्टर शेयर कर उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. बता दें कि नागा ने भी ये पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है. नागा इस लुक में काफी धांसू लग रहे हैं.
नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की फिल्म ‘कस्टडी’ के पोस्टर को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो फिल्म में दमदार एक्शन करते दिखाई देने वाले हैं. फैंस भी इस पोस्टर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. फिल्म में कृति शेट्टी, अरविंद स्वामी और सरथ कुमार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. फिलहाल इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है, हालांकि फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.