Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

कपूरथला: सास-ससुर ही निकले NRI बहू के हत्यारे, FD के पैसों के लिए गला घोंटकर की हत्या

कपूरथला, 28 जनवरी | सास और ससुर ही बहू के हत्यारे निकले। एनआरआई बहू की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पैसों के लिए की हत्या और अब सास और ससुर दोनों गिरफ्तार कर लिया गया हैं। अमेरिका में रह रहे बेटे के खिलाफ भी 302 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

बता दें कि कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी सब-डिवीजन में एक एनआरआई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद भारत आईं मृतका की मां ने ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए सुल्तानपुर लोधी थाने की पुलिस को शिकायत दी।

जानकारी के मुताबिक थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस को दी शिकायत में मृतक की मां निर्मल कौर पत्नी जरनैल सिंह ने बताया कि वह गांव मोखेवाल थाना बिलगा जिला जालंधर की रहने वाली है और अब यूके रहती है। उनकी बेटी राजदीप कौर की शादी 9 साल पहले गांव नानो मल्लियां निवासी मनजिंदर सिंह से हुई थी। उनकी बेटी और दामाद अमेरिका में रहते हैं और दोनों का एक 5 साल का बेटा है जो उनके साथ अमेरिका में रहता है।

निर्मल कौर की शिकायत के मुताबिक उन्हें दामाद मनजिंदर सिंह का फोन आया कि राजदीप कौर बात नहीं कर रही हैं। इसलिए वे उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी राजदीप कौर 12 जनवरी को अपने ससुराल परिवार में शादी के लिए अपने पांच साल के बच्चे के साथ भारत आई थी।

उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके ससुराल वालों ने उनके परिवार की मिलीभगत से उन्हें अमेरिका से भारत बुलाया था। जबकि भारत में उसके ससुराल वाले परिवार में कोई नहीं था, उसके दामाद, सास और ससुर ने मिलकर योजना बनाकर उसे भारत बुलाया और किसी भी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। बेटी की तबीयत खराब हो गई। जब उन्होंने अपनी बेटी राजदीप की मौत के बारे में पूछा तो उसके ससुराल वाले मौत के बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे थे, जिससे उन्हें बातों पर शक होने लगा, जिसका मामला अब सामने आ गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments