Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

घने कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-NCR, IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी हुई जीरो

नई दिल्ली, 31 जनवरी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्से में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का सितम जनवरी माह के अंतिम दिन भी जारी है। दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है।

इसका असर सड़क, रेल और हवाई परिवहन पर पड़ रहा है। सड़कों पर वाहन की रफ्तार धीमी हो गई है और देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

जानकारी मुताबिक कोहरे की वजह से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह 6.30 बजे विजिबिलिटी का स्तर जीरो मीटर दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

इस स्थिति के मद्देनजर, दिल्ली एयरपोर्ट ने बुधवार को एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से अपनी फ्लाइट के उड़ान के समय से पहले संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने की अपील की है। एयरपोर्ट की ओर से बताया गया कि घने कोहरे के चलते कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। साथ ही यात्रियों को होने वाली किसी भी असुविधा के लिए खेद जताया है।

दिल्ली के विभिन्न स्थानों में लोग आज जनवरी महीने के अंतिम दिन भी खुद को गर्म रखने के लिए अलाव के पास बैठे नजर आए। लोगों का कहना है कि हम खुद को गर्म रखने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं और यह ठंड फरवरी तक जारी रहेगी।

इससे पहले मंगलवार को भी ऐसी ही स्थिति देखी गई थी जब राजधानी और उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ था। इससे उड़ान और ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments