Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

मोहाली के SHO गब्बर सिंह पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश का शक

मोहाली, 6 अप्रैल | मोहाली के थाना मटोर के SHO गब्बर सिंह पर बीती रात जानलेवा हमला हुआ। बताया जा रहा है कि SHO देर रात किसी काम से रोपड़ जा रहा था। जब वह मोरिंडा के पास पहुंचा तो कुछ लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि इस हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

पुलिस के अनुसार, SHO गब्बर सिंह रात करीब 11 बजे अपनी गाड़ी से रोपड़ जा रहे थे। रास्ते में जब वह मोरिंडा के पास पहुंचे तो कुछ लोग उनकी गाड़ी का पीछा करने लगे। थोड़ी दूर आगे जाकर इन लोगों ने SHO की गाड़ी पर गोलियां चला दीं। गोलियां गाड़ी के शीशे और बॉडी को छूते हुए निकल गईं।

पुलिस का मानना है कि यह हमला किसी पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। SHO गब्बर सिंह पर अतीत में भी कई बार हमले हो चुके हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने SHO की सुरक्षा बढ़ा दी है और उन्हें बुलेटप्रूफ गाड़ी भी मुहैया करवाई है।

इस मामले में पुलिस ने रोपड़ के थाना सिंह भगवंतपुर में धारा 307 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments