Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

Salman Khan के घर के बाहर गोली चलने की घटना के बाद अलर्ट पर पंजाब पुलिस, लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक!

चंडीगढ़, 15 अप्रेल | बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर आज सुबह 4.55 बजे गोलीबारी की घटना ने सनसनी मचा दी है। दो हमलावरों ने बाइक पर सवार होकर सलमान खान के घर पर गोलियां चला दीं और फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना के बाद पंजाब पुलिस की इंटेलिजेंस विंग भी अलर्ट पर है। सूत्रों के अनुसार, इस हमले के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने की आशंका है। लॉरेंस बिश्नोई और उसका गैंग पहले भी कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है।

गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई का करीबी संपत नेहरा और उसके साथी इस समय पंजाब की जेलों में बंद हैं। पिछले साल भी सलमान खान के दफ्तर को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया था, जिसके बाद लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित गर्ग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments