हाथरस 6 जुलाई, सूरजपाल (नारायण साकार विश्व हरि) के सत्संग के बाद भगदड़ के मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया गया है। यह आयोग शनिवार को हाथरस आएगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बृजेश कुमार श्रीवास्तव (द्वितीय) की अध्यक्षता में आयोग गठित किया गया है। इसमें पूर्व आइएएस अधिकारी हेमंत राव और पूर्व आइपीएस अधिकारी भवेश कुमार सिंह भी शामिल हैं।
न्यायिक जांच आयोग की टीम सुबह 11 बजे हाथरस पहुंच सकती है। सबसे पहले टीम के डीएम, एसपी व अन्य अधिकारियों से वार्ता करेगी। इसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण करने सिकंदराराऊ के गांव फुलरई मुगलगढ़ी जाएगी।