Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

चोरों के हौसले बुलंद, देर रात 6 दुकानों के शटर तोड़ चोरी की वारदात को दिया अंजाम

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल जिले में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, जिस पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी है। बीती देर रात 2:00 बजे रेलवे गेट नरवानिया बिल्डिंग के पास दो दुकानों के शटर तोड़े गए और चोरी की गई। वहीं जनता मार्केट में चार दुकानों के शटर तोड़े गए और चोरी की गई। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। अभी नुकसान का अंदाजा नहीं है।

बताया जा रहा है कि चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई हैं, परंतु सवाल यह उठता है कि रात भर जब शहर में पुलिस गश्त पर होती है तो मुख्य बाजारों में चलती सड़क पर चोरियां कैसे हो जाती है, यह पुलिस प्रशासन की एक बड़ी नाकामी है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments