Home नई दिल्ली शादी से पहले नीतू ने तीन शिफ्ट में पूरी की थी शूटिंग, ऋषि कपूर के कहने पर स्टारडम से बनाई दूरी, 21 की उम्र में छोड़ दीं फिल्में

शादी से पहले नीतू ने तीन शिफ्ट में पूरी की थी शूटिंग, ऋषि कपूर के कहने पर स्टारडम से बनाई दूरी, 21 की उम्र में छोड़ दीं फिल्में

0
शादी से पहले नीतू ने तीन शिफ्ट में पूरी की थी शूटिंग, ऋषि कपूर के कहने पर स्टारडम से बनाई दूरी, 21 की उम्र में छोड़ दीं फिल्में

बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस नीतू कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। ‘कभी-कभी’, ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘अदालत’, ‘परवरिश’ और ‘ग्रेट गैंबलर’ जैसी फिल्मों से स्टार बनीं नीतू ने 6 साल की उम्र में फिल्म ‘सूरज’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट इंडस्ट्री में कदम रखा।

15 साल की उम्र में फिल्म ‘रिक्शावाला’ से उन्हें बतौर हीरोइन लॉन्च किया गया। 6 दशक के फिल्मी करियर में नीतू ने कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया लेकिन ऋषि कपूर के साथ उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद की गई। साथ काम करते-करते दोनों को प्यार हो गया और 1980 में इन्होंने शादी कर ली।

उस वक्त नीतू 21 साल की थीं और अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस थीं। शादी के बाद ऋषि कपूर नहीं चाहते थे कि नीतू फिल्मों में काम करें इसलिए एक्ट्रेस ने तीन शिफ्ट में बची हुई फिल्मों की शूटिंग पूरी की थी।

2020 में ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू अकेली हो गईं लेकिन उन्होंने खुद को टूटने नहीं दिया। खुद को रीइन्वेंट करते हुए फिल्मों पर फोकस किया। 2022 में उन्हें फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में देखा गया था, जो कि हिट साबित हुई थी।

चलिए नजर डालते हैं नीतू की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों पर…

किस्सा नंबर 1: कोठे पर हुआ था नीतू की मां का जन्म
नीतू का जन्म 8 जुलाई, 1958 को दिल्ली की एक जाट फैमिली में हुआ था। उनका असली नाम हरनीत कौर है। वो अपने पेरेंट्स दर्शन सिंह और राजी कौर की इकलौती बेटी थीं। नीतू की मां राजी कौर ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किए।

दरअसल, राजी की मां हरजीत को 10 साल की उम्र में माता-पिता के निधन के बाद कोठे पर छोड़ दिया गया था। इसके बाद वो इस दलदल से कभी निकल नहीं पाईं।

कोठे पर ही काम करने वाले फतेह सिंह से उनकी शादी हो गई, जिससे उनकी एक बेटी राजी हुई। राजी जब बड़ी होने लगीं तो उन्हें भी वेश्यावृत्ति में धकेल दिया गया, लेकिन एक दिन वो भाग गईं और मिल में काम करने लगीं।

यहीं उनकी मुलाकात दर्शन सिंह नाम के शख्स से हुई जिससे उन्होंने शादी कर ली। इनकी एक बेटी हुई जो कि हरनीत कौर यानी नीतू सिंह हैं। नीतू के जन्म के बाद उनके माता-पिता उन्हें लेकर मुंबई आ गए। यहां उनकी पढ़ाई हिल ग्रेंज हाई स्कूल से करवाने के लिए एडमिशन करवाया गया।