Sunday, August 23, 2026
No menu items!
Google search engine

मर्चेंट परिवार के घर पर हुआ फंक्शन, ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत दिखीं अंबानी की होने वाली बहू

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले गृह शांति पूजा हुई। ये पूजा राधिका मर्चेंट के मुंबई स्थित घर पर हुई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इस वीडियो में राधिका अपनी बहन अंजली मर्चेंट और मां शैला मर्चेंट के साथ ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रही हैं।

गृह शांति पूजा में राधिका ने साउथ इंडियन साड़ी पहनी है, जिसके साथ मराठी मुल्गी की तरह नथ पहनकर वो काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इसके अलावा उन्होंने डायमंड नेकलेस, ईयररिंग्स और मांग टीका पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया है।

मुकेश अंबानी ने डेविड बेकहम को भेजा न्योता

अनंत-राधिका की शादी में कई इंटरनेशनल हस्तियों के पहुंचने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी ने पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम और उनकी पत्नी विक्टोरिया को भी शादी का न्योता भेजा है।

5 जुलाई को हुई थी संगीत सेरेमनी
इससे पहले 5 जुलाई को अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी हुई जिसमें बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज पहुंचे। इनमें सलमान खान, शाहिद कपूर, जान्हवी कपूर, दिशा पाटनी, शहनाज गिल, मौनी रॉय, आदित्य रॉय कपूर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर समेत कई सेलेब्स ने शिरकत की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments