Sunday, August 23, 2026
No menu items!
Google search engine

Bigg Boss OTT 3 Nomination: 5 मजबूत कंटेस्टेंट्स पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार, नॉमिनेशन में भाईचारा भी नहीं आया काम

 नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3 Nomination) फुल स्पीड में आगे बढ़ रहा है। शो के हालिया एपिसोड में मुनिषा खटवानी को घर से बेघर किया गया। वहीं, अब अगले एविक्शन के लिए घर में नॉमिनेशन करवाए गए। बिग बॉस के घर में इस बार 5 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं और ये सभी जीतने की मजबूत दावेदारी रखते हैं।

बिग बॉस ने नॉमिनेशन के लिए सभी घरवालों को लेटर बॉक्स टास्क दिया। जहां कंटेस्टेंट्स को इस बार एक-दूसरे के खिलाफ नहीं, बल्कि सपोर्ट में खड़ा होना था।

विशाल और लवकेश का भाईचारा

बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेशन की जानकारी दी और टास्क के बारे में बताया। घरवालों को उस कंटेस्टेंट का नाम लिखकर लेटरबॉक्स में डालना था, जिसे वो शो में देखना चाहते हैं। इस दौरान विशाल और लवकेश ने एक-दूसरे का नाम लिखा। नैजी को सना मकबूल, सना सुल्तान ने बचाया। वहीं, शिवानी को लव ने सपोर्ट किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments