Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
चंडीगढ़ में 'आप' को मजबूत करने वाले प्रदीप छाबड़ा का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार - India Bulletin
Monday, June 22, 2026
No menu items!
Google search engine

चंडीगढ़ में ‘आप’ को मजबूत करने वाले प्रदीप छाबड़ा का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

चंडीगढ़ 9 जुलाई, आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता प्रदीप छाबड़ा का आज सुबह निधन हो गया। इस दुखद समाचार से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रदीप छाबड़ा ने अपना राजनीतिक सफर कांग्रेस पार्टी से शुरू किया था, वह कांग्रेस में भी लंबे समय तक रहे हैं और इस समय आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता थे।

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी को मजबूत करने में छाबड़ा की एवं भूमिका रही है। तीन साल पहले वह कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।

10 साल तक रहे हैं पार्षद

नगर निगम के पूर्व मेयर के अलावा वह 10 साल तक पार्षद रहे हैं। कांग्रेस में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के करीबी रहे लेकिन चार साल पहले जब उन्हें अध्यक्ष पद से हटाया गया तो वह बंसल के खिलाफ मोर्चा खोलकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।

पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के 6 सह प्रभारी भी रह चुके हैं। आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर उन्होंने दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने यह शर्त रखी थी कि आम आदमी पार्टी नगर निगम का चुनाव लड़ेगी। जब छाबड़ा आम आदमी पार्टी में आए तो तभी पहली बार पार्टी ने तीन साल पहले नगर निगम का चुनाव लड़ा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments