Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

घर में घुसकर महिला की हत्या:4 महीने के बच्चे को दूध पिला रही थी; दीवार फांदकर घुसे बदमाशों ने गोलियां मारी

अमृतसर, 9 जुलाई ः अमृतसर में दो पक्षों की रंजिश में 35 साल की महिला का घर में घुसकर कत्ल कर दिया गया। ये घटना तब हुई जब महिला अपने घर में अकेली थी और अपने 4 महीने के बच्चे को दूध पिला रही थी। बच्ची सही सलामत है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि 6 आरोपी अभी फरार हैं।

घटना अमृतसर के कस्बा राजासांसी में हुई। दो पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही थी। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी दीवार फांद भगवंत उर्फ मन्ना भट्‌टी के घर में घुस आए। आरोपियों ने महिला के पति मन्ना के बारे में पूछा। इसके बाद दो गोलियां चलाईं, जिसमें 30 साल की हरजिंदर कौर की मौत हो गई।

घटना के बाद डीएसपी करण शर्मा, एसएचओ अजयपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने जानकारी दी कि इस मामले के दो मुख्य आरोपी लव और निशान हैं, जिन्होंने घर में घुस कर गोलियां मारी हैं। इस मामले में 6 और आरेपियों को नामजद किया गया है। जिनमें से दो कुलदीप व अजय को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की धरपकड़ की कोशिश को शुरू कर दिया गया है। परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई है।

रात हुआ था झगड़ा, सुबह लड़के पहुंचे घर
पीड़ित पक्ष के हरभेज सिंह ने बताया कि इनकी पुरानी रंजिश थी। दो दिन पहले ही इनका कचहरी में दोबारा झगड़ा हो गया था। राजासांसी के ही आरोपी लड़कों ने रात को पीड़ित परिवार को धमकियां देना शुरू कर दिया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments