Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
लुधियाना में शिवसेना नेता पर हमले का मामला:पुलिस के रडार पर गनमैन, कॉल डिटेल खंगाली, घर से लेकर वारदात तक की मैपिंग - India Bulletin
Monday, June 22, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना में शिवसेना नेता पर हमले का मामला:पुलिस के रडार पर गनमैन, कॉल डिटेल खंगाली, घर से लेकर वारदात तक की मैपिंग

पंजाब के लुधियाना में शिवसेना पंजाब के नेता संदीप गोरा थापर पर चार दिन पहले सिविल अस्पताल के बाहर निहंगों ने तलवार से हमला कर दिया था। घटना के दौरान संदीप थापर का गनमैन मूकदर्शक बनकर घटनास्थल पर खड़ा रहा। निहंगों ने उसकी रिवॉल्वर छीन ली। इसके चलते अब विभाग ने उसकी जांच शुरू कर दी है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार अब गनमैन सतवंत सिंह भी जांच के दायरे में है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सुबह से लेकर घटना के समय तक उसने किस-किस से बात की। अधिकारी सतवंत से इस सवाल का भी जवाब मांग रहे हैं कि गनमैन ने मौके पर गोली क्यों नहीं चलाई। वरिष्ठ अधिकारियों ने सतवंत को पहले ही निलंबित कर दिया था, लेकिन अब इस घटना के बाद विस्तृत जांच की जा रही है।

विभाग गनमैन की कॉल डिटेल का खाका तैयार कर रहा है। पुलिस संदीप गोरा थापर के घर से निकलने से लेकर सिविल अस्पताल पहुंचने तक के सफर की मैपिंग कर रही है, ताकि पता चल सके कि थापर के निहंग उसका पीछा कर रहे थे या अचानक निहंग और थापर का आमना-सामना हुआ। सूत्रों के अनुसार विभाग बंदूकधारी के पिछले दो महीने के मोबाइल डिटेल की जांच करवा रहा है।

निहंगों की रिमांड आज खत्म होगी

दूसरी ओर, दोनों आरोपियों सरबजीत सिंह साबा और हरजोत सिंह जोता की रिमांड आज खत्म हो जाएगी। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस आज फिर दोनों हमलावरों को रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी। तीसरा आरोपी ताहिल सिंह अभी फरार है। पुलिस की टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस को पकड़े गए दोनों निहंगों के मोबाइल से कुछ तस्वीरें मिली हैं, लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया है कि तस्वीरें किस बारे में हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments