Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
हाथरस कांड पर सरकार का पहला एक्शन, SDM, CO समेत 6 सस्पेंड : SIT ने कहा- साजिश से इनकार नहीं - India Bulletin
Monday, June 22, 2026
No menu items!
Google search engine

हाथरस कांड पर सरकार का पहला एक्शन, SDM, CO समेत 6 सस्पेंड : SIT ने कहा- साजिश से इनकार नहीं

लखनऊ 9 जुलाई, हाथरस कांड के 7 दिन बाद यूपी सरकार ने पहला एक्शन लिया है। SDM, CO समेत 6 अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। SIT ने सोमवार रात 900 पेज की रिपोर्ट यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपी थी।

इसमें कहा है- हादसे में साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसकी गहनता से जांच जरूरी है। हादसा आयोजकों की लापरवाही से हुआ था। स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आयोजन को गंभीरता से नहीं लिया।

वरिष्ठ अफसरों को इसकी जानकारी तक नहीं दी गई। भीड़ के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए, जिसके चलते हादसा हुआ है।

SIT ने 150 अफसरों, कर्मचारी और पीड़ित परिवारों के बयान दर्ज किए। सीएम ने हादसे के 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की थी। हालांकि, SIT ने जांच पूरी करने में 6 दिन लगा दिए। आगरा जोन की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ SIT प्रमुख हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments