Sunday, August 23, 2026
No menu items!
Google search engine

हिमाचल, 15 साल के बालक के साथ ट्रक ड्राइवर ने पार की हैवानियत की सारी हदें

हरोली, 9 जुलाई : क्षेत्र में हैवानियत का ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक अधेड़ व्यक्ति ने नाबालिग को काटते हुए उसके शरीर पर जख्म कर दिए हैं। जिला के तहत एक गांव का रहने वाला नाबालिग शारीरिक उत्पीड़न का शिकार हुआ है जिसे ट्रक चालक ने अपना निशाना बनाते हुए अस्पताल तक पहुंचा दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पीड़ित के बयान लेते हुए ट्रक चालक को पकड़कर आगामी जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार गांव का रहने वाला नाबालिग युवक अपने गांव के साथ वाले गांव के ट्रक चालक के साथ कहीं बाहर गया हुआ था। जब वह वापस आया तो उसका शरीर जगह-जगह पर पड़े जख्मों से भरा पड़ा था। उसका इलाज करवाने के लिए खुद ट्रक चालक ही जब उसे अस्पताल ले गया तो मौके पर मौजूद डाक्टर ने जब उसकी जांच की तो वह जख्म किसी चोट आदि के न होकर बल्कि दांतों से काटने के जख्म पाए गए, जिसके बाद नाबालिग के परिजन उसे इलाज हेतु अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचित किया।

नाबालिग ने बताया कि ट्रक चालक ने उसका शारीरिक उत्पीड़न किया है जिस कारण उसके शरीर पर जगह-जगह जख्म बन गए हैं। नाबालिग इस घटना के बाद से सहम चुका है। सोमवार को पुलिस टीम ने नाबालिग के पास जाकर उसके बयान लिए और ट्रक चालक को पकड़ते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हरोली थाना के प्रभारी सुनील संख्यान ने बताया कि नाबालिग युवक के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments