Monday, June 22, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना में होगी पंजाब भाजपा की बैठक:नगर निगम चुनाव और राज्य की खुशहाली पर होगा मंथन, बांटी गई जिम्मेदारियां

लुधियाना, 11 जुलाई | 12 जुलाई को भाजपा पंजाब की होने जा रही बैठक को लेकर भाजपा के महासचिव अनिल सरीन ने तैयारियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की अलग अलग ड्यूटियां भी लगाई। अनिल सरीन ने बताया कि 12 जुलाई को लुधियाना में होने जा रही पंजाब भाजपा की मीटिंग बेहद अहम है। जिसमें आगामी नगर निगम इलेक्शन पार्टी संबंधी गतिविधियों समेत अहम फैसले लिए जाएंगे।

लुधियाना में होने वाली भाजपा पंजाब की बैठक में करीब 3500 कार्यकर्ता भाग लेंगे। यहां पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते महासचिव पंजाब अनिल सरीन ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड करेंगे। उन्होंने बताया कि संगठन व पंजाब की वर्तमान सिथति के बारें में लंबी चर्चा होगी।

पंजाब की तरक्की संबंधी होगे अहम फैसले

अनिल सरीन ने बताया कि पंजाब में वर्तमान हालात को देखते हुए यह बैठक बेहद ही अहमद होगी। क्योंकि आज पंजाब का कोई व्यक्ति सुरक्षित नही हैं। पंजाब में नशाखोरी ने युवा वर्ग को बर्बाद करके रख दिया। इस बैठक में पंजाब की तरक्की और खुशहाली को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा पार्टी को मजबूत करने संबंधी फैसले भी लिए जाएंगे।

पंजाब के लोग चाहते हैं बदलाव

अनिल सरीन ने कहा कि पंजाब के लोग दोबारा बदलाव चाहते हैं। इस बार ये बदलाव केवल भारतीय जनता पार्टी ही है, जोकि पंजाब के माहौल को बदल देगी। पंजाब की खुशहाली वापस आएगी। उन्होंने कहा कि बैठक को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई हैं।

यह नेता लेंगे भाग

महासचिव अनिल सरीन ने बताया कि 12 जुलाई की बैठक में हाईकमान की तरफ से केंद्रीय मंत्री भूपिंदर यादव, राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ पहुंच रहे हैं। इनके अलावा पंजाब के राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और राष्ट्रीय सचिव नरेंदर सिंह भी पहुंच रहे हैं। अनिल सरीन ने बताया कि लुधियाना में ये बैठक फिरोजपुर रोड में बने कासा-ला-बारेन पैलेस में सुबह 10.30 बजे शुरू होगी। जो शाम 5 बजे तक चलेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments