Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
लुधियाना में कूड़ा डंप पर फेंके शव का मामला:70 से अधिक सीसीटीवी चेक, मृतक के शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान - India Bulletin
Monday, June 22, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना में कूड़ा डंप पर फेंके शव का मामला:70 से अधिक सीसीटीवी चेक, मृतक के शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

लुधियाना, 15 जुलाई | कूड़े के ढेर में 29 वर्षीय युवक का शव मिला। शव मिलने से इलाके के लोग दहशत में हैं। मामला संदिग्ध है। लोगों ने सफेद एक्टिवा सवार दो लोगों को कंबल में लिपटा शव लाते देखा। कुछ देर बाद शव कूड़े के ढेर में मिला। इस मामले की गंभीरता से जांच करते हुए टिब्बा थाने की पुलिस ने अब तक 70 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं।

पुलिस आसपास के कई इलाकों में भी तलाश कर रही है। मृतक की तस्वीर लेकर उसकी पहचान करने की कोशिश भी की जा रही है। मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है जो उसे सफेद एक्टिवा पर कूड़े के ढेर तक लेकर आए थे। मृतक की मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

सेफ सिटी कैमरों से ली जा रही मदद

पुलिस शहर के मुख्य चौक पर लगे सेफ सिटी कैमरों की भी जांच कर रही है। पुलिस अभी यह पता नहीं लगा पाई है कि एक्टिवा सवार लोग किस इलाके से आए हैं और कौन हैं।

लोगों ने समझा था एक्टिवा पर बैठा है बीमार व्यक्ति
बीते दिन लोगों ने बताया था कि उन्होंने एक्टिवा पर कंबल में लपेटा व्यक्ति देखा तो उन्हें लगा कि शायद वह बीमार होगा। लेकिन कुछ दूर जाने पर कम्बल में लिपटे व्यक्ति की गर्दन टेढ़ी हो गई। लोगों ने सोचा कि शायद व्यक्ति मर गया है और अब वे उसे वापस घर ले जाएंगे।

किसी ने ध्यान नहीं दिया और सभी अपने काम पर चले गए। कुछ देर बाद जब वे फिर से कूड़े के ढेर के पास से गुजरने लगे तो कम्बल में लिपटा हुआ वही व्यक्ति कूड़े के ढेर में फेंका हुआ मिला। शव मिलने के तुरंत बाद टिब्बा थाने की पुलिस को सूचना दी गई। थाना टिब्बा के SHO भगतवीर ने कहा कि मामले जांच जारी है। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। शव की पहचान करवाई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments