Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में पुलिस कोर्ट में आज दायर करेगी आरोपपत्र, बिभव कुमार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

नई दिल्ली, 16 जुलाई। आप सांसद व दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के साथ मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के निजी सहायक बिभव कुमार द्वारा मारपीट व छेड़छाड़ करने के मामले में उत्तरी जिला पुलिस मंगलवार को तीस हजारी कोर्ट में आरोपपत्र दायर करेगी।

13 मई को स्वाति मालीवाल पहुंची थी केजरीवाल आवास

इस हाई प्रोफाइल मामले में त्वरित जांच कर पुलिस 60 दिन के अंदर आरोपपत्र तैयार करने में कामयाब रही है। 13 मई की सुबह करीब नौ बजे स्वाति मालीवाल कुछ महत्वपूर्ण मसलों पर केजरीवाल से बातचीत करने उनके सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर पहुंची थीं।

15 मई को पुलिस ने दर्ज किया था केस

तब बिभव कुमार ( Bibhav Kumar) ने डायनिंग रूम में मालीवाल की लात-घूंसों व थप्पड़ से बुरी तरह पिटाई कर दी थी। दो दिन बाद 15 मई को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मालीवाल के बयान के आधार पर बिभव के खिलाफ आईपीसी की पांच धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments