Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के ठिकानों पर ED की रेड, शिरोमणि अकाली दल से रह चुके हैं विधायक

फरीदकोट, 16 जुलाई । शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के फरीदकोट स्थित विभिन्न ठिकानों पर ईडी ने रेड की है। ईडी की टीम द्वारा सुबह 6:00 बजे दीप मल्होत्रा के स्थानीय आवास सहित विभिन्न ठिकानों पर दबिश देकर जांच की जा रही है।

बता दें कि शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा शिरोमणि अकाली दल के फरीदकोट से विधायक रह चुके हैं और यहां उनके आवास सहित, डंप व अन्य ठिकाने हैं।

पहले भी कई ठिकानों पर पड़ चुकी है रेड

इससे पूर्व भी दीप मल्होत्रा के ठिकानों पर कई बार केंद्रीय एजेंसियां जांच कर चुकी हैं और ईडी की यह जांच फिलहाल जारी है। हालांकि दीप मल्होत्रा यहां नहीं रहते और यहां सिर्फ उनके कर्मचारी ही हैं। ईडी की टीम द्वारा सुबह यहां उनके आवास सहित विभिन्न ठिकानों पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments