Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

JJP नेता की हत्या में 10 से अधिक लोग शामिल:साजिश रचने के 4 आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, आज हांसी लेकर आएगी पुलिस

हरियाणा, 16 जुलाई | JJP नेता रविंद्र सैनी की हत्या में 5 नहीं बल्कि 10 से अधिक लोग शामिल हैं। इसकी जानकारी पुलिस को मुख्य साजिशकर्ता विकास नेहरा ऊर्फ विक्की से पूछताछ में चली है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुजरात से हांसी पुलिस और STF ने 4 साजिश रचने के आरोपी दबोचे हैं। इसके अलावा मास्टरमाइंड विकास नेहरा पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में है।

विकास को रिमांड पर लेने के बाद इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझती जा रही है। विकास कबूल कर चुका है कि रंजिश में उसने रविंद्र सैनी की हत्या करवाई थी। इस हत्याकांड को बड़ी ही बारिकी से अंजाम दिया गया है। बदमाशों को पता था कि रविंद्र पुलिस सुरक्षा में है उसको गनमैन मिला हुआ है। पुलिस उस फोन नंबर की भी जांच की थी जो रविंद्र सैनी को अंतिम बार आया था। हांसी एसपी मकसूद अहमद का कहना है कि जितने भी आरोपी अब तक पकड़े गए हैं, सभी हरियाणा के हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments