अमृतसर, 18 जुलाई । पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। इस तरह पुलिस ने खालिस्तानी समर्थित गिरोह के अंतर्राष्ट्रीय मॉड्यूल को तोड़ने में कामयाबी हासिल की है।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि खुफिया जानकारी पर आधारित एक ऑपरेशन में, पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) समर्थित आतंकी मॉड्यूल के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। इसके पकड़े जाने से संभावित लक्षित हत्याओं को टाल दिया गया है।