Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

Amritsar Accident News: अमृतसर के तीर्थयात्री हुए हादसे का शिकार, हेमकुंड साहिब से लौटते हुए पलटा वाहन; नौ लोग घायल

गोपेश्वर, 18 जुलाई । हेमकुंड साहिब में मत्था टेककर लौट रहे पंजाब के तीर्थ यात्रियों का टाटा एक्स जोन वाहन जोशीमठ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक समेत वाहन में सवार सभी नौ लोग घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में प्राथमिक उपचार देने के बाद श्रीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

आपस में रिश्‍तेदार हैं घायल

सभी घायल आपस में रिश्तेदार हैं और दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में हादसे की वजह वाहन की स्टेयरिंग लॉक होना सामने आई है। जिस जगह हादसा हुआ, वहां सड़क के किनारे पैराफिट और क्रैश बैरियर नहीं हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments