Home latestnews Punjab से New Delhi जा रही Train पर पथराव, यात्री घायल, टूटे दांत

Punjab से New Delhi जा रही Train पर पथराव, यात्री घायल, टूटे दांत

0
Punjab से New Delhi जा रही Train पर पथराव, यात्री घायल, टूटे दांत

पंजाब, 19 जुलाई | अमृतसर से नई दिल्ली जा रही दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रैस पर पथराव किया गया। लुधियाना और खन्ना के मध्य दोराहा रेलवे स्टेशन के पास यह घटना हुई। एक पत्थर बोगी की खिड़की का शीशा तोड़कर यात्री के मुंह पर लगा जिससे पानीपत का रहने वाला उक्त यात्री घायल हो गया। जिसे सरहिंद रेलवे स्टेशन पर उतारना पड़ा और उसे फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवराज सिंह के दांत टूट गए हैं और होंठों पर गंभीर चोट है।

युवराज सिंह अपनी मां सुखविंदर कौर तथा रिश्तेदार कवलजीत सिंह सहित दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रैस में सवार था। लुधियाना में स्टापेज के बाद गाड़ी ने सरहिंद रुकना था। जैसे ही गाड़ी दोराहा रेलवे स्टेशन से निकली तो बाहर से एक पत्थर खिड़की का शीशा तोड़ते हुए युवराज के मुंह पर लगा। युवराज के दांत टूटने और होंठो पर गंभीर चोट लगने से युवराज का रिश्तेदार कवलजीत सिंह ट्रेन गार्ड के पास पहुंचा। ट्रेन गार्ड फर्स्ट एड किट लेकर आया और युवराज को फर्स्ट एड दी गई। खून का बहाव ज्यादा होने के चलते सरहिंद रेलवे स्टेशन पर युवराज को उतारा गया और सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद युवराज को रैफर कर दिया गया।

रेलवे पुलिस ने शुरू की जांच :
इस संबंध में जी. आर. पी. चौकी खन्ना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली तो वह सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब पहुंचे। वहां घायल युवराज बोलने की हालत में नहीं था। युवराज के रिश्तेदार कवलजीत सिंह के बयान दर्ज किए गए। रेलवे एक्ट की धारा 152 के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा दोराहा में मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।