Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

मौसम अपडेट : पंजाब में मौसम के बदले मिजाज, दो दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी 

लुधियाना, 19 जुलाई |  पंजाब के विभिन्न जिलों में मौसम का अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे तो कहीं धूप निकली।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने फिर से दो दिनों का येलो अलर्ट जारी किया है जिसमें तेज हवाएं चलने और वर्षा की संभावना है। गुरुवार जिला बठिंडा सबसे गर्म रहा जहां दिन का तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी बादल छाए रहेंगे।

कहां कितना रहा तापमान

वहीं फतेहगढ़ साहिब का तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस, जिला पठानकोट का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस, रूपनगर का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर का तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला और अमृतसर का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

21 और 22 जुलाई को बारिश का अलर्ट

24 घंटों के दौरान राज्य में औसतन तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है जोकि सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार 21 जुलाई और 22 जुलाई दो दिनों तक मौसम का येलो अलर्ट रहेगा। इसमें कुछ-कुछ जिलों में वर्षा की संभावना है और कहीं-कहीं तेज हवाएं भी जारी रह सकती है।

मौसम में बदलाव से फैल रही बीमारियां

डिप्टी कमिश्नर तरनतारन संदीप कुमार ने बताया कि जिले में हैजा और अन्य मौसमी बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन तरनतारन द्वारा अग्रिम व्यवस्था की जा रही है और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments