Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
पंजाब में हथियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तार:यूपी का रहने वाला, उत्तराखंड के ज्वेलर्स से मांगी फिरौती, पिस्टल और कारतूस बरामद - India Bulletin
Monday, June 22, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब में हथियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तार:यूपी का रहने वाला, उत्तराखंड के ज्वेलर्स से मांगी फिरौती, पिस्टल और कारतूस बरामद

मोहाली, 19 जुलाई | पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है जो यू.पी. स्थित अलीगढ़ से सस्ते दामों पर अवैध हथियार लाकर पंजाब के विभिन्न सप्लाई करता था।

आरोपी की पहचान डेराबस्सी स्थित मुबारकपुर के रहने वाले सोनू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने सोनू की निशानदेही पर .32 बोर की एक पिस्टल, 315 बोर के 3 देसी कट्टे, 2 जिंदा कारतूस और एक दुनाली आरोपी की निशानदेही पर बरामद की है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को काबू किया है। डेराबस्सी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 12 जुलाई को आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सोनू के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

मोहाली के एस.एस.पी. संदीप गर्ग ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी ने बताया कि वह यह अवैध हथियार अलीगढ़ से सस्ते दामों पर लेकर आता था और पंजाब में महंगे दामों पर बेच देता था।

लोरस बिश्नोई के नाम पर मांगी थी फिरौती

पुलिस जांच में सामने है कि आरोपी सोनू के खिलाफ उत्तराखंड के नैनीताल एरिया में हल्द्वानी थाने में एक ज्वेलर्स से व्हाट्सएप कॉल कर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर फिरौती मांगने का केस दर्ज है। जिसको लेकर पुलिस ने हल्द्वानी थाना पुलिस से भी संपर्क साध लिया है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आरोपी से गहनता से पूछताछ के बाद अवैध हथियारों की सप्लाई और फिरौती मांगे जाने से संबंधित अन्य मामलों के भी खुलासे होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments