Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

बडी खबर : हरियाणा में जघन्य हत्याकांड.. भाई ने ही खत्म किया भाई का परिवार, 5 लोगों की हत्या

नारायणगढ़, 22 जुलाई |  हरियाणा के अंबाला जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नारायणगढ़ थाना के अंतर्गत गांव रतोर में 5 लोगों की हत्या करने का मामला सामने आया है। यहां सगे भाई ने भाई के परिवार को खत्म कर दिया।

जानकारी के मुताबिक यह घटना नारायणगढ़ थाना के अंतर्गत आने वाले गांव पीर माजरी के पास डेरे की है। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद रात को ही शवों को जलाने का प्रयास किया। वहीं अंबाला एसपी सुरेंद्र कुमार ने रात 3 बजे घटनास्थल का दौरा किया। अधजले शवों को अम्बाला कैंट अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments