पंजाब, 7 अगस्त | नेशनल हाईवे अथॉरिटी के ठेकेदारों को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी अमृतसर से कटरा एक्सप्रेस का निर्माण कर रहे ठेकेदारों को मिली है। इस मामले में अब पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल ने डीजीपी को तुरंत एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। वहीं, ठेकेदारों का कहना है कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो वे अपना काम बंद कर देंगे।
सूत्रों से पता चला है कि ठेकेदारों का आरोप है कि जालंधर और लुधियाना इलाके में यह समस्या आ रही है। उन्होंने कुछ नाम भी बताए हैं। इसके पीछे कुछ भू-माफियाओं का हाथ हो सकता है। ठेकेदारों ने यह मामला नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों के समक्ष उठाया था।