Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
वक्फ बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, इमरान मसूद और ओवैसी ने लोकसभा में दिया नोटिस - India Bulletin
Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

वक्फ बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, इमरान मसूद और ओवैसी ने लोकसभा में दिया नोटिस

नई दिल्ली, 8 अगस्त | संसद में आज वक्फ बिल आएंगे  संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू वक्फ एक्ट 1995 में संशोधन के लिए वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 और मुसलमान वक्फ एक्ट 1923 को समाप्त करने के लिए मुसलमान वक्फ (रिपील) बिल 2024 लोकसभा में पेश करेंगे. कांग्रेस सांसद हिबी एडेन ने लोकसभा में इस बिल के विरोध में नियम 72 के तहत नोटिस दिया है।

आसन से उठकर चले गए जगदीप धनखड़

जगदीप धनखड़ ने कहा कि इस पवित्र सदन को अराजकता का केंद्र बनाना, भारतीय लोकतंत्र की परंपरा को कुठाराघात करना, ये अमर्यादित आचरण नहीं हैं. उन्होंने कहा कि ये चुनौती मुझे नहीं, सभापति के पद को दी जा रही है. ये चुनौती इसलिए दी जा रही है, क्योंकि जो व्यक्ति इस पद पर बैठा है वह इसके लायक नहीं है, ऐसा ये सोचते हैं. मुझे हाउस का समर्थन जितना चाहिए, उतना नहीं मिला है. मैंने प्रयास में कोई कमी नहीं की है. सदन में बहुत वरिष्ठ सदस्य हैं, उनका सम्मान करता हूं. अपनी शपथ से दूर नहीं भाग रहा हूं, आज जिस तरह का व्यवहार हुआ है. मैं कुछ समय के लिए यहां बैठने में अपने आपको सक्षम नहीं पा रहा हूं. मैं दुखी मन से. सभापति इसके बाद आसन से उठकर चले गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments