Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर में भारत बंद को BSP का मिला समर्थन : वाल्मीकि समाज ने किया विरोध

जालंधर, 21 अगस्त | आज बहुजन समाज पार्टी द्वारा भारत बंद को लेकर रामामंडी चौक, बूटा पिंड चौक, पठानकोट चौक व अन्य स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। यह विरोध प्रदर्शन भारत बंद के आह्वान के समर्थन में किया जा रहा है। लेकिन नेताओं ने ऐलान किया है कि वे किसी भी तरह से लोगों की दुकानें बंद नहीं करवाएंगे। लोगों का काम चलता रहेगा और न ही लोगों को परेशान किया जाएगा। हालांकि वाल्मीकि समाज के नेताओं ने उक्त बंद का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा- वे इस बंद का समर्थन नहीं करते हैं। वहीं बंद को लेकर जालंधर जिले की पुलिस अलर्ट पर है। शहर व देहात पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। जहां भी चौक को जाम करने की कोशिश की गई, पुलिस ने तुरंत ही धरने को साइड में करवा दिया।

SC-ST आरक्षण के लिए विरोध प्रदर्शन

पंजाब जालंधर बहुजन समाज पार्टी के शहरी अध्यक्ष सलविंदर कुमार और वरिष्ठ नेता जगदीश ने कहा कि वे पूरे शहर में शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करेंगे। हम एससी एसटी आरक्षण को लेकर लिए गए फैसले का विरोध करते हैं।

इसी के मद्देनजर 21 अगस्त को देशभर में भारत बंद का आह्वान किया गया है। हम इसका पूरा समर्थन करते हैं। यह विरोध प्रदर्शन आज बीएसपी द्वारा किया जाना है और इसे लेकर कुछ संगठनों ने भी उनके साथ शामिल होने का फैसला किया है।

वाल्मीकि भाई चारे ने किया भारत बंद का विरोध

वाल्मीकि सभा के चेयरमैन राजकुमार राजू ने कहा है कि मैं सबसे अपील करता हूं कि लोगों में जब अफवाह चल रही है कि भारत बंद किया जाना है, ये सरासर गलत है। हमारी तरफ से सभी कारोबारी भाई अपना काम करें। अगर कोई दुकान बंद करवाने आता है तो हम उसका पूरा विरोध करेंगे।

प्रदर्शन पर बारिश का खतरा

प्रदर्शन को लेकर पंजाब में सबसे ज्यादा असर जालंधर में देखने को मिल रहा है। मगर प्रदर्शन पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि जिले में घने बादल छाए हुए हैं। कई जगह पर हलकी बारिश शुरू हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments