Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना में 5वीं कक्षा की रेप पीड़िता का अबॉर्शन : कोर्ट के आर्डर के बाद हुई कार्रवाई, आरोपी व भ्रूण का आज होगा DNA टेस्ट

लुधियाना, 22 अगस्त | थाना मेहरबान क्षेत्रांतर्गत हुए रेप केस में पीड़ित किशोरी का पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गर्भपात (अबॉर्शन) करवाया। 12 वर्षीय किशोरी के रेप के मामले में जहां किशोरी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। किशोरी के साथ हुए रेप के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी के डीएनए के साथ जांच करवाने के लिए भ्रूण को पुलिस ने सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

आज वीरवार को दोनों के डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिये भेजे जाएंगे। जिनकी रिपोर्ट आने के पश्चात पता लगाया जा सकेगा कि उक्त आरोपी ने ही किशोरी के साथ रेप किया था या नहीं। इस मामले की जांच मे डाक्टरों का विशेष पैनल भी गठित किया गया था। पुलिस द्वारा पहले ही बच्ची के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

पेट में उभार देखकर मां को हुआ शक

बता दें, 31 जुलाई को थाना मेहरबान की पुलिस ने 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची से रेप की एफआईआर दर्ज की थी। इसके अनुसार, बगल के कमरे में रहने वाले युवक ने बच्ची से रेप किया। बच्ची के पेट में उभार देखकर मां को शक हुआ और जांच करवाने पर बेटी गर्भवती पाई गई। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लुधियाना कोर्ट ने बच्ची का गर्भपात कराने का आदेश दिया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments