Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, छापेमारी में बिना बिल के 12 पार्सल कब्जे में 

जालंधर, 29 अगस्त | : जी.एस.टी. विभाग के मोबाइल विंग ने सिटी रेलवे स्टेशन पर रेड की। रेड के दौरान उन्होंने 12 पार्सल के नगों को अपने कब्जे में लिया है। मोबाइल विंग के अधिकारियों को मौके पर इन नगों के माल का बिल नहीं मिला। बिल न मिलने की सूरत पर उन्होंने माल को अपने कब्जे में लेकर जी.एस.टी. भवन भेज दिया। वहीं इस रेड के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया।

सूत्रों के मुताबिक मोबाइल विंग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि कटिहार एक्सप्रैस (15707) में बिना बिल का माल आ रहा है। सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने ट्रैप लगाया और ट्रेन से उतरे नगों को रोक लिया। बिल न होने पर अधिकारियों ने माल को अपनी कस्टडी में ले लिया। बताया जा रहा है कि इन नगों में मोबाइल एसेसरी का सामान है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments