Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर बाइपास के बड़ा हादसा : यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत, 35 घायल

लुधियाना, 3 सितंबर | जम्मू जा रही निजी कंपनी की बस जोकि हरिद्वार से आ रही थी देर रात को लुधियाना में पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 3 बच्चों समेत 35 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें लुधियाना के सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया है। वहीं हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

देर रात जालंधर बाइपास के पास हुआ हादसा

हादसा रात 1 बजे के करीब जालंधर बाइपास के पास हुआ। जहां हरिद्वार से चलकर जम्मू जा रही बस जैसे ही लुधियाना के जालंधर बाइपास के पास पहुंची तो हाईवे पर अचानक पलट गई। जिसके बाद चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, और उन्होंने बस में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

सूचना मिलते ही एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची, और घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया। हादसे में तीन बच्चों समेत 35 लोग घायल हो गए हैं। जो सिविल अस्पताल में ही उपचाराधीन हैं। जिनमें 12 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

टायर पंक्चर से हुआ हादसा

बताया जा रहा है जालंधर बाइपास के पास एकदम टायर पंक्चर हो गया। जिसके कारण बस पलट गई। बस जम्मू को जा रही थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हो गयी। अस्पताल में दाखिल घायल कुलदीप ने बताया कि बस मे 48 के करीब लोग सवार थे। जिनमें 35 के करीब लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि बस का टायर पंक्चर होने से ये हादसा हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जिसका शव सिविल अस्पताल में रखा गया है। पहचान होने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments