Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

अमृतसर में बड़ी घटना, महिला डाक्टर से छेड़छाड़, पढ़िए कैसे बचाई जान

अमृतसर, 4 सितंबर |  पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या की घटना के बाद अब अमृतसर के सरकारी गुरु नानक देव अस्पताल में एक महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला डॉक्टर रात करीब 10 बजे अस्पताल के वार्ड में अपनी ड्यूटी खत्म कर अपने होस्टल जा रही थी तभी अंधेरे का फायदा उठाकर दो अज्ञात लोगों ने महिला डॉक्टर का पर्स छीन लिया और उनके साथ छेड़छाड़ की। घटना अस्पताल में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है, लेकिन कैमरा क्लियर न होने के कारण आरोपियों की तस्वीरें साफ नजर नहीं आ रही हैं। फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने कई घंटों के बाद उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस प्रशासन को शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी के मुताबिक गुरु  नानक देव अस्पताल के मैडिसिन वार्ड में तैनात महिला डॉक्टर अपनी ड्यूटी खत्म कर सरकारी मैडीकल व कॉलेज स्थित होस्टल जा रही थी। मैडिकल कॉलेज के कैंसर विभाग के पास 2 अज्ञात लोगों ने महिला डॉक्टर का पीछा किया और अंधेरे का फायदा उठाकर उनका पर्स छीनने की कोशिश की और उसके साथ छेड़छाड़ की, जब महिला 1 डॉक्टर ने शोर मचाया तो अज्ञात युवक मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन के अधिकारी ई मौके पर पहुंचे और अस्पताल में ने लगे सी. सी.टी.वी. कैमरे खंगाले। रं उस स्थान पर कैमरे की छवि स्पष्ट नहीं होने के बावजूद यह स्पष्ट हो गया कि दो युवक थे जो काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार थे और काले कपड़े पहने हुए थे। घटना के बाद महिला डॉक्टरों में काफी विरोध देखने को मिल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments