Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

श्री मुक्तसर साहिब : गेहूं चोरी के आरोप में ट्रक से बांध कर युवक को पूरे शहर में घूमाया

श्री मुक्तसर साहिब. अबोहर रोड पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां गेहूं चोरी के आरोपी को ट्रक के आगे रस्सी से बांध दिया गया। इसके बाद आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया गया। राहगीरों ने युवक को ट्रक के आगे बांध दिया और उसका वीडियो बना लिया। इसी दौरान साथ बैठे युवक ने लोगों को बताया कि आरोपी ने ट्रक से दो बोरी गेहूं चुराया है और उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.

यह मामला रविवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब का है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई शुरू कर दी। डीएसपी जगदीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि गेहूं चोरी करने वाला आरोपी बस स्टैंड पुलिस चौकी की गिरफ्त में है और उसे ट्रक से बांधने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments