Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

Ludhiana: गांव कोहाड़ा में फटा सिलेंडर, आठ दुकानें जलीं, अवैध रूप से गैस भरता था दुकानदार

लुधियाना के गांव कोहाड़ा में शुक्रवार सुबह अवैध रूप से सिलेंडर में गैस भरते समय सिलेंडर फट गया। इससे आग लग गई और आस पास की आठ दुकानें आग की चपेट में आ गईं। लुधियाना फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश की।

दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना मिलते ही जमालपुर थाना अंतर्गत बुधेवाल चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह सैनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments