न्यूज डेस्क
डिजीटल न्यूज चैनल पंजाबी बुलेटिन पंजाब की प्रमुख आवाज के तौर पर अपनी पहचान बना रहा है। बहुत कम समय में चैनल ने न्यूज इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।
जालंधर से शुरू हुए पंजाबी बुलेटिन चैनल ने 3 साल में अपनी रिपोर्टिंग से पंजाबी दर्शकों का दिल जीत लिया है। चैनल पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत से जुड़े मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ अपने उन पर विचार-चर्चा भी करवाता है।
चैनल की शुरुआत फाउंडर एडिटर इमरान खान ने एक जनवरी 2020 को की थी। इमरान इस स्टार्टअप से पहले एबीपी न्यूज और दैनिक भास्कर में एक दशक तक काम कर चुके थे। चैनल के सफर के बारे में वो बताते हैं- जब इस चैनल के बारे में हमने फैसला लिया तो इंडिया में डिजीटल मार्केट बढ़ रहा था। 4जी इंटरनेट काफी सस्ता हो गया था। वीडियो में दर्शकों को लोकल कॉन्टेंट की जरूरत थी। हमने इसी थीम पर काम किया। जनवरी में हमने चैनल लॉन्च किया और मार्च में पंजाब समेत पूरा इंडिया कोरोना की चपेट में आ गया। इस दौर में हमने दर्शकों का भरोसा जीता। कोरोना काल में दर्शकों के लिए सबसे जरूरी थी सटीक जानकारी। हमनें लोगों की जानकारी में लगातार बढ़ोतरी की और वो हमसे जुड़ते गए।
पंजाबी बुलेटिन चैनल फेसबुक, यूट्यूब के साथ इंस्टाग्राम पर न्यूज अप्डेट्स देता है। चैनल की वेबसाइट पर पंजाबी रीडर्स के लिए हर तरह की खबरें अप्डेट रहती हैं। डिजीटल न्यूज के भविष्य के बारे में इमरान बताते हैं- किसी और प्रोडक्ट की तरह न्यूज का मार्केट भी इंडिया में सबसे बड़ा है। बस जरूरत है लोगों का भरोसा जीतने की। अभी 5जी लांच हुआ है। साल 2023 के आखिर तक 5जी इंडिया के अंदरूनी हिस्सों में पहुंचेगा। लोगों के घरों में अब स्मार्ट टीवी हैं। डिजीटल कॉन्टेंट अब मोबाइल के साथ-साथ स्मार्ट टीवी पर भी देखा जा रहा है। पंजाब के लोग नेटफ्लिक्स पर अगर यूरोप से जुड़ी कोई वेबसिरीज देखना चाहते हैं तो साथ ही पंजाब के जरूरी मुद्दे से जुड़े वीडियो भी उनके लिए उतने ही जरूरी हैं।
पंजाबी बुलेटिन सैटेलाइट चैनल और अखबार से कैसे अलग है? सवाल के जवाब में इमरान कहते हैं- फेसबुक, यूट्यूब प्लेटफार्म पर चलने वाले डिजीटल चैनल को अखबार जैसा भरोसा और सैटेलाइट चैनल जैसी स्पीड चाहिए। लोगों की उम्मीद डिजीटल चैनल से ज्यादा हैं। डिजीटल चैनल अगर दर्शकों को भरोसा जीत लें तो उन्हें और ज्यादा कुछ करने जरूरत नहीं पड़ेगी। डिजीटल के पास खबरें वेरिफाइ करने के लिए सबसे कम समय होता है पर लोग खबरें देखने के लिए सबसे पहले डिजीटल चैनलों के पास ही जाते हैं। डिजीटल चैनलों की समस्या ये है कि दर्शकों के लिए अभी सारे चैनल करीब एक जैसे हैं। भरोसा बनने में समय लगेगा। फेसबुक और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म जितनी जल्दी डिजीटल न्यूज चैनलों के अकाउंटस वेरिफाई करेंगे उतनी जल्दी लोगों को भरोसा बढ़ेगा और दर्शक बढ़ेंगे।
पंजाबी बुलेटिन के भविष्य के प्लान के बारे में एडिटर का कहना है कि अभी हम पूरी तरह से रीजनल कॉन्टेंट पर फोकस कर रहे हैं। पंजाब से जुड़ीं खबरें और उनके विश्लेषण लोगों को दिखाना चाहते हैं। इसके बाद आगे की मार्केट देखेंगे। फेसबुक पर हमें 2 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। हमारे वीडियोज़ को करोड़ो व्यूज मिल रहे हैं। अपने दर्शकों के लिए हम वीडियो कॉन्टेंट बढ़ाना चाहते हैं। अभी यही हमारी प्राथमिकता है।
FB Page : https://www.facebook.com/punjabibulletin
Youtube : https://www.youtube.com/@PunjabiBulletin
Instagram : https://www.instagram.com/punjabibulletin/
Twitter : https://twitter.com/punjabibulletin